Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

एशिया कप के बाद बांग्लादेश के साथ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान

एसीबी ने रविवार को बताया कि वह 2 से 14 अक्टूबर तक यूएई में तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों वाली सफेद गेंद की सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा।

24 Aug 2025

एशिया कप के बाद बांग्लादेश के साथ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के बाद अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। टी-20 मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में खेले जाएंगे, जबकि एकदीवसीय मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे। सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) करेगा।

एसीबी ने रविवार को बताया कि वह 2 से 14 अक्टूबर तक यूएई में तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों वाली सफेद गेंद की सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। सीरीज की शुरुआत टी20 मैच से होगी और दोनों टीमें 2 अक्टूबर को पहले टी20 मैच में आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरा और तीसरा टी20 मैच 3 और 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे, जो उसी महीने 8, 11 और 14 अक्टूबर को होंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा कि यह दौरा हमारी साझेदारी की मजबूती और तटस्थ स्थानों पर भी विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव प्रदान करने की हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि हम संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान के साथ होने वाली एक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए उत्सुक हैं। यह दौरा न केवल एशिया कप के बाद एक मूल्यवान प्रतिस्पर्धा प्रस्तुत करता है, बल्कि हमारे दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच आपसी सम्मान और मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है। मैं इस श्रृंखला की मेजबानी और सहयोग की निरंतर भावना के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आभार व्यक्त करता हूं।

दोनों टीमें टी20 एशिया कप 2025 के पूरा होने के ठीक बाद सीरीज शुरू करेंगे। एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक यूएई में ही खेला जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशिया कप के बाद बांग्लादेश के साथ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेग
एसीबी ने रविवार को बताया कि वह 2 से 14 अक्टूबर तक यूएई में तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों वाली सफेद गेंद की सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News